गुड़गांव, फरवरी 18 -- गुरुग्राम। शहर में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) की परीक्षाएं शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुईं। बुधवार को जहां कक्षा 12वीं की फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा आयोजित की गई, वहीं कक्षा 10वीं के छात्रों ने होम साइंस का पेपर दिया। दोनों ही परीक्षाएं निर्धारित समय पर शुरू हुईं और अधिकांश केंद्रों पर व्यवस्थाएं सुचारु रहीं। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक आयोजित 12वीं फिजिकल एजुकेशन की परीक्षा कुल 70 अंकों की थी। परीक्षा देकर बाहर निकले छात्रों ने पेपर को औसत से आसान बताया। कई छात्रों ने कहा कि कुछ प्रश्न सीधे सैंपल पेपर से मिलते-जुलते थे, जिससे उन्हें आत्मविश्वास मिला। फिजिकल एजुकेशन टीचर सोनम सिंहा ने बताया कि सेक्शन-ए से लेकर सेक्शन-ई तक प्रश्नों का संतुलित वितरण रहा। छात्रों के अनुसार बहुविकल्पीय प्रश्न सरल थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.