फिरोजाबाद, जुलाई 21 -- फिरोजाबाद, हिन्दुस्तान संवाद। रविवार की शाम कुछ शरारती तत्वों ने शहर की फिजा खराब करने का प्रयास किया। ओवरब्रिज से सर्विस रोड पर मांस के टुकड़े फेंके गए। इससे क्षेत्रीयजनो में भी आक्रोश फैल गया। दुकानदार एकत्रित हो गए। स्थिति को देख कई थानों का फोर्स मौके पर पहुंच गया। इन्हें तत्काल ढांकने के बाद साफ कराया और गुजरते कांवड़ यात्रियों पर पुष्पवर्षा कर उन्हें यहां से निकाला। घटना कोटला चुंगी ओवरब्रिज की है। बताया जाता है कि रविवार रात कुछ शरारती तत्वों ने ओवरब्रिज से मामा होटल के सामने मांस के टुकड़े सर्विस रोड पर फेंके। जो मुर्गे के बताए जाते है। पहले तो राहगीर कुछ समझ नहीं पाए, लेकिन जब हकीकत पता चली तो अफरा तफरी मच गई। होटल पर खाना खाने आने वाले और दुकानदारों सहित अन्य लोग खुद को असहज समझने लगे। आसपास के लोग भी एकत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.