फरीदाबाद, जून 24 -- फरीदाबाद। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम द्वारा बिजली बिल में फिक्स चार्ज बढ़ाने और स्लैब में बदलाव करनेसे घरेलू और औद्योगिक बिजली दर महंगी हो गई है। इस वजह से बिजली उपभोक्ताओं के बढ़े हुए बिल आने शुरू हो गए हैं। इससे उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है। मार्च माह तक औद्योगिक श्रेणी के उपभोक्ताओं से फिक्स चार्ज के तौर पर165 रुपये वसूले जा रहे थे। अप्रैल माह में दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम ने फिक्स चार्ज में बढ़ोतरी कर दी। विभाग द्वारा 125 रुपये प्रति किलोवाट की बढ़ोतरी की गई है। अब फिक्स चार्ज के तौर पर उद्यमियों से 290 रुपये लिए जाएंगे। यदि किसी उद्यमी का 50 किलोवाट का कनेक्शन है तो प्रति माह उनका बिजली बिल 12,500 रुपये बढ़ जाएगा। जबकि प्रति वर्ष डेढ़ लाख रुपये का बोझ जाएगा। फिक्स चार्ज का असर पड़ना शुरू हो गया है। उपभोक्ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.