अररिया, जनवरी 9 -- अररिया, निज संवाददाता अररिया साइबर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए फिंगर स्कैनिंग डिवाइस से अवैध निकासी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। साइबर थाना पुलिस ने इस काम में लगे गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार गिरोह के सदस्यों से 14 मोबाइल, दो फिंगर स्कैनिंग डिवाइस, एक लैपटॉप,एक टैब, एक जिओ राउटर, चार बाइक व दो कार बरामद किया है। गिरफ्तार साइबर ठग अररिया जिले के अलावे पूर्णिया जिला का रहने वाला है।पुलिस ने महलगांव थाना क्षेत्र के किशनपुर के रहने वाले विनोद मंडल व सोनू कुमार मंडल,चिरह के रहने वाले मो सरताज, श्यामपुर पैचेली पलासी के रहने वाले मो निसार और पूर्णिया जिला के अमौर थाना क्षेत्र के पिपरा के रहने वाले भास्कर कुमार को गिरफ्तार किया है। किशनपुर के एक घर में बैठकर हो रहा था खाते...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.