रुद्रपुर, फरवरी 1 -- किच्छा, संवाददाता। शनिवार देर सायं पुराने अस्पताल के समीप स्थित फास्ट फूड मार्केट में मामूली विवाद के बाद कुछ लोगों ने एक युवक पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे उपचार के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। निकट बड़ी टंकी पूजा डेयरी, मेन मार्केट निवासी रेनू पत्नी पंकज ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका पुत्र प्रदीप कबीरा रॉयल बेकरी में काम करने के बाद रात करीब 11 बजे घर लौट रहा था। इसी दौरान पुराने अस्पताल के पास फास्ट फूड मार्केट में राकेश फास्ट फूड के ठेले पर काम करने वाले बादल ने अपने साथियों के साथ मिलकर प्रदीप को घेर लिया और चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में प्रदीप के शरीर पर 15 से 20 गंभीर घाव आए हैं। घटना के बाद घायल युवक को आनन-फानन में सीएचसी ले जाया गया, जहां से उसक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.