लखनऊ, जून 21 -- इटौंजा। इटौंजा टोल प्लाजा पर गुरुवार रात फास्टैग लगाने वाले युवक पर दबंगों ने हमला कर सिर फोड़ दिया। प्लाजा पर तैनात कर्मचारी मदद के लिए दौड़े। जिन्हें आते देख हमलावर भाग गए। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। अमानीगंज निवासी राधा रमन गुप्ता टोल प्लाजा पर फास्टैग लगाने का काम करते हैं। पीड़ित के मुताबिक गुरुवार की रात वह टोल प्लाजा पर थे। तभी बगहा निवासी अनुराग सिंह दो लोगों के साथ बाइक से आ धमका। पीड़ित के मुताबिक अनुराग भी फास्टैग लगाने का काम करता है। पर, उसका काम ठीक नहीं चल रहा है। इस कारण से वह राधा रमन से रंजिश मानता है। इंस्पेक्टर विनोद यादव ने बताया कि घायल को राम सागर मिश्र अस्पताल ले जाया गया। पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.