फिरोजाबाद, जनवरी 15 -- टूंडला टोल प्लाजा पर कर्मचारियों द्वारा आएदिन अभद्रता के मामले सामने आते रहते हैं। किसान यूनियन के पदाधिकारियों से कोई अभद्रता होती है तो टोल पर हंगामे के बाद माफी भी मांग ली जाती है लेकिन आम लोगों के साथ कर्मचारी अभद्रता करने के बाद पीछे मुड़कर नहीं देखते। एक कांच कारोबारी का परिवार भी इन कर्मचारियों की अभद्रता का बुधवार की रात शिकार हो गया। मामले की आन लाइन शिकायत की गई है। कारोबारी ने इसकी तहरीर देने की बात भी कही है। थाना उत्तर के गणेश नगर निवासी कांच कारोबारी अभिषेक मित्तल चंचल की कार यूपी 83 बीएच 5548 का कोटक कंपनी का फास्टेग बना हुआ है। कार का शीशा टूटने के चलते फास्टेग शीशा से हट गया और जब कारोबारी ने कर्मचारी भेजकर टूंडला टोल प्लाजा पर नया फास्टेग बनवाने के लिए कहा तो बताया कि इस कंपनी का अब फास्टेग नहीं बन...