कानपुर, दिसम्बर 27 -- रसूलाबाद,संवाददाता।विद्युत सब स्टेशन रसूलाबाद के उसरी फीडर में हुए फाल्ट से दो दर्जन गांवों में पूरी रात ब्ल्ॉक आउट रहा। बिजली कर्मियों ने सत्रह घंटे बाद फाल्ट को ठीक कर पाया। इसके बाद बिजली की आपूर्ति सुचारू की जा सकी। विद्युत सब स्टेशन रसूलाबाद के उसरी फीडर में अमरोहिया के पासतार टूटने से हुए फालट के चलते इससे जुड़े मलखानपुर, जोत, बिलहा, अमरोहिया, मटेरा, बेहरापुर, सजाबारपुर,अजनपुर, इन्दौती, ब्राह्मणगांव, मौजमपुर, भोलापुर, कारेरामपुर, सिठऊमताना, लालगांव आदि दो दर्जन गांवों में गुरुवार शाम पांच बजे से बिजली आपूर्ति बंद हो गई थी। इसके चलते पूरी रात इन गांवों में बिजली अपूर्ति ठप रही। कड़ाके की सर्दी में बिजली गुल रहने से लोग खासे परेशन रहे। वहीं पूरी रात बिजली कर्मियों व अफसरों ने फोन नहीं उठाया। शुक्रवार सुबह हुई शिकाय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.