मेरठ, जनवरी 5 -- मरम्मत कार्यों के चलते शहर में केसरगंज, रंगोली, गोल मंदिर समेत कई इलाकों में रविवार को दिन में घंटों बिजली आपूर्ति गुल रही। कई इलाकों में बिजली के साथ लोगों ने पानी संकट भी झेला। घंटाघर उपकेंद्र के केसरगंज फीडर से जुड़े इलाकों में मरम्मत कार्यों के चलते सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक का शटडाउन प्रस्तावित किया गया था। शाम करीब चार बजे के बाद ही बिजली आपूर्ति पूरी तरह से सुचारू हो पाई। इसके अलावा अहमद नगर, फतेहउल्लाहपुर रोड, रंगोली सेक्टर-6, गोल मंदिर, ध्यानचंद नगर, इंडस्ट्रीयल एस्टेट फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह दस बजे से दोपहर तीन बजे के बीच बिजली आपूर्ति प्रभावित रही। व्यापारियों का कहना है कि बिजली मरम्मत कार्यों के चलते प्रतिदिन चार से पांच घंटे किसी न किसी इलाके की बिजली आपूर्ति गुल हो रही है। इस दौरान लोगों को बिजली...