बलिया, जून 3 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। जिले में मंगलवार को पहुंचे प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने लोक निर्माण विभाग के डाक-बंगले में बिजली विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने आपूर्ति व्यवस्था सुधार के कड़े निर्देश दिए। मंत्री ने अधीक्षण अभियंता लाल सिंह से बिजली आपूर्ति, बिलिंग तथा फाल्ट आदि के बारे में पूरी जानकारी ली। कहा कि प्रचंड गर्मी के बीच लोगों को निर्बाध रूप से बिजली मिले, इसके लिए हरस्तर पर तैयारी करें। बरसात में बिजली आपूर्ति में किसी भी तरह की बाधा न आने पाए, इसकी व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाय। ग्रामीण क्षेत्रों में फाल्ट आदि ठीक करने को लेकर लापरवाही बरतने की लगातार मिल रही शिकायतों पर मंत्री ने नाराजगी जतायी। परिवहन मंत्री ने कहा कि कहीं भी फाल्ट आदि की वजह से बिजली आपूर्ति बाधित होती है तो उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.