रांची, मार्च 10 -- रांची, वरीय संवाददाता। श्रीश्याम मंडल के तीन दिनी फाल्गुन सतरंगी महोत्सव के दूसरे दिन सोमवार को श्रीश्याम मंदिर, अग्रसेन पथ में कई धार्मिक अनुष्ठान हुए। रंग-बिरंगे फूल व बिजली के बल्बों से सजे खाटू नरेश के दरबार में शृंगार हुआ। इस मौके पर 21वें वसंत उत्सव, भजन पुस्तिका का विमोचन वन बंधु परिषद के अध्यक्ष रमेश धरनीधरका ने किया। पावन ज्योत प्रज्वलित कर श्री श्याम प्रभु को खीर चूरमा व छप्पन भोग चढ़ाया गया। इसके बाद मंडल के सदस्यों ने संकीर्तन किया। महाआरती एवं प्रसाद वितरण के बाद अनुष्ठान का समापन हुआ। सुमित पोद्दार ने बताया कि मंगलवार को द्वादशी दर्शन, सवामनी भोग, खीर चूरमा प्रसाद एवं रात में आठ बजे से संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में धीरज बंका, नितेश केजरीवाल, महेश शर्मा, अजय साबू, नितेश लाखोटिया, राजेश सारस्वत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.