रामगढ़, फरवरी 24 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि। मारवाड़ी युवा मंच की चेतना शाखा, रामगढ़ कैंट की ओर से आगामी 28 फरवरी को बंधन बेकैवेट हॉल में सुबह 10 बजे से शाम 8 बजे तक भव्य 'फाल्गुन धूम' मेले का आयोजन किया जाएगा। सर्दियों की विदाई और वसंत के आगमन के साथ रंगों के पर्व होली की खुशियों को साझा करने के उद्देश्य से यह आयोजन किया जा रहा है। शाखा अध्यक्ष नीति बेरलिया ने बताया कि चेतना शाखा हर वर्ष इस मेले का आयोजन करती है, जो परंपराओं, संस्कृति और सामाजिक मेल-मिलाप का प्रतीक बन चुका है। इस वर्ष मेले का मुख्य आकर्षण फैन्सी साड़ियाँ, लड्डू गोपाल के वस्त्र, पूजन सामग्री, फैन्सी ज्वेलरी, कुर्ती, वेस्टर्न वियर, होली और गणगौर से जुड़ा विशेष सामान होगा। शाखा सचिव मनीषा अग्रवाल ने जानकारी दी कि इस बार मेले को और भव्य बनाने के लिए पूरे झारखंड से आए उद्यमियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.