कोडरमा, फरवरी 9 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। शिवभक्तों की आस्था और आराधना का महापर्व महाशिवरात्रि 15 फरवरी को मनायी जाएगी। भगवान शिव की पूजा और व्रत का महापर्व महाशिवरात्रि फाल्गुन माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी को पड़ रहा है। इस साल महाशिवरात्रि पर सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहा है। मान्यता है कि सर्वार्थ सिद्धि योग में किए गए कार्य सफल सिद्ध होते हैं। यह शुभ योगों में से एक माना जाता है। शुभ मुहूर्त में महाशिवरात्रि पूजन का मिलेगा विशेष लाभ: कोडरमा के ध्वजाधारीधाम के महंत सुखदेवदास जी महाराज बताते हैं कि महाशिवरात्रि के लिए फाल्गुन कृष्ण चतुर्दशी तिथि 15 फरवरी की शाम 05 बजकर 04 मिनट से प्रारंभ होगी और 16 फरवरी को शाम 05 बजकर 34 मिनट पर खत्म हो जाएगी। पूजा मुहूर्त के आधार पर महाशिवरात्रि 15 फरवरी दिन रविवार को मनाई जाएगी। इस बार की महाशिवरात्रि...