मुजफ्फरपुर, फरवरी 9 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोला रोड स्थित बाबा कमलेश्वर नाथ शिव मंदिर में फाल्गुन कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर सोमवार की देर शाम बाबा का महाशृंगार पूजन किया गया। बाबा को गंगाजल से स्नान कराकर पंचामृत से अभिषेक किया गया। फिर भोले बाबा को फूलों से सजाया गया। भगवान शिव को खीर, फल, मिष्ठान का भोग लगाया गया। उसके बाद मंदिर परिसर में भजन-कीर्तन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं मंदिर परिसर में शृंगार दर्शन किया। वहीं, 15 फरवरी महाशिवरात्रि के दिन बाबा कमलेश्वरनाथ को विशेष रूप से ध्वजा चढ़ाया जाएगा। मंदिर के पीठाधीश्वर पीयूष गिरि ने बताया कि इस मंदिर में ध्वजा चढ़ाने की परंपरा काफी पुरानी है जो वर्ष में एक बार महाशिवरात्रि को आती है। इस अवसर पर मनोज कुमार, नीरज कुमार, संतोष पंजीयर, रिद्धिमा, प्राची द...