अमरोहा, फरवरी 6 -- अमरोहा, संवाददाता। फाल्गुन कांवड़ यात्रा की तैयारियों के मद्देनजर गुरुवार को डीएम-एसपी ने जिम्मेदार अफसरों के साथ ही पीस कमेटी पदाधिकारियों की बैठक ली। महाशिवरात्रि पर्व व फाल्गुन कांवड़ यात्रा को शांतिपूर्ण ढ़ंग से संपन्न कराने का निर्देश जिम्मेदार अफसरों को दिया। पीस कमेटी की बैठक में आम लोगों से भी आयोजनों की सफलता में योगदान देने की अपील की। डीएम निधि गुप्ता ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए पीस कमेटी की बैठक में जिले के प्रमुख मंदिरों में जलाभिषेक, पूजा-अर्चना व श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की। सफाई, पथ प्रकाश, बैरिकेडिंग, क्षतिग्रस्त मार्गों के सुदृढ़ीकरण, भंडारे एवं शिविरों की व्यवस्था, सुरक्षा तथा चिकित्सा सुविधाओं की बारीकी से जानकारी ली। थाना प्रभारियों और संभ्रांत नागरिकों के सतर ...