बागपत, फरवरी 16 -- पुरा महादेव गांव के भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर पर रविवार को महाशिवरात्रि पर्व पर आस्था का सैलाब उमड पडा। दिन निकलते ही बालैनी से पुरा महादेव मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी-लंबी लाइने लग गई। मंदिर कमेटी का दावा है कि फाल्गुनी मेले में महाशिवरात्रि पर पांच लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने पुरा महादेव पहुंचकर भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। गत दिवस पुरा महादेव गांव के भगवान परशुरामेश्वर महादेव मंदिर में तीन दिवसीय फाल्गुनी मेला शुरू हुआ था। पहले दिन 10 हजार से अधिक शिवभक्तों ने भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया था। रविवार को महाशिवरात्रि पर मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। बालैनी गांव से लेकर पुरा मंदिर, बुढसैनी से लेकर पुरा मंदिर तक श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस को भी पसीने बहाने प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.