चंदौली, अगस्त 21 -- सकलडीहा, हिन्दुस्तान संवाद। सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के बथावर गांव में मंगलवार को सुबह साढ़े सात बजे फावड़े से प्रहार कर अपने तीस वर्षीय पत्नी क्रीम कला देवी की हत्या करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मुखबीर की सूचना पर सकलडीहा पुलिस ने कुचमन स्टेशन से बुधवार की दोपहर उसे दबोच लिया। आरोपी कहीं भागने की फिराक में था। आरोपी ने पुलिस को बताया कि पत्नी के अवैध संबंध होने के संदेह पर हत्या की बात कबूल किया। सीओ स्नेहा तिवारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया। बथावर गांव के स्व. जामवंत यादव का पुत्र बीडीसी सदस्य भगवान दास की शादी वर्ष 2011 में बलुआ के हिनौता गांव में स्व. धर्मराज की बेटी क्रीमकला से हुई थी। भगवान दास को एक 11 वर्ष का पुत्र विराट और 6 वर्ष की एक पुत्री सृष्ट...