अमरोहा, फरवरी 24 -- गजरौला। सोमवार रात कैंटीन संचालक को गोली मारने वाले आरोपी की तलाश में पुलिस जुटी है। कैंटीन पर पहुंचे युवकों से किसी बात को लेकर संचालक का विवाद हो गया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी फरार हो गए थे। घायल का अस्पताल में उपचार चल रहा है। क्षेत्र के कुमराला गांव निवासी भूपेंद्र उर्फ भोला की तिगरी मार्ग पर गांव के निकट पक्के पुल पर शराब की दुकान के पास कैंटीन है। वह सोमवार रात करीब साढ़े नौ बजे कैंटीन पर था। बताते हैं कि कुछ युवक वहां पहुंचे। उनका कैंटीन संचालक से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि युवकों में शामिल एक ने कैंटीन संचालक की कनपटी के निकट गोली मार दी थी। जिसमें कैंटीन संचालक घायल हो गया था। वारदात को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को सीएचसी में भर्ती कराया था।...