मुजफ्फर नगर, मार्च 3 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के जानसठ रोड पर प्राइवेट अस्पताल में महिला की मौत शरीर में संक्रमण फैलने से हुई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस बात की पुष्टि हुई है। परिजनों की तहरीर पर जांच के लिए 24 घंटे बाद भी डाक्टरों की टीम गठित नहीं की गयी है। भोपा थाना क्षेत्र के गांव निरगाजनी निवासी सुमित ने अपनी पत्नी पूनम को गत 28 फरवरी को जानसठ रोड पर स्थित गर्ग हास्पिटल में प्रसव पीडा होने पर भर्ती किया था। उसी रात उसने बेटी को जन्म दिया था। रविवार को महिला की अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गयी। परिजनों ने डाक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। परिजनों ने एससीएसटी एक्ट व हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कराने केलिए तहरीर दी है। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर परिजनों को शांत किया। उसके बाद शव को पोस्टमार्टम के ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.