चंदौली, अप्रैल 5 -- इलिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया कोतवाली क्षेत्र के बनरसिया गांव स्थित राजकीय हाईस्कूल में चोरी हुई घटना के एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी पुलिस मामले का पर्दाफाश करने में विफल है। इससे क्षेत्र के लोगों में रोष दिख रहा है। बनरसिया गांव स्थित राजकीय हाई स्कूल में बीते 26 मार्च की रात चोरों ने सेंधमारी का तीन कमरों का दिवार तोड़ दिया था। इस दौरान कीमती डिजिटल स्मार्ट बोर्ड, टीवी, तीन ट्यूबलर बैट्री, इनवर्टर, 10 सोलर पैनल, खेल सामग्री, कुर्सियां सहित लाखों रुपए मूल्य का सामग्री चुरा ले गए थे। दूसरे दिन विद्यालय खोलने गए शिक्षकों को जानकारी हुई। इसके बाद प्रधानाचार्य निर्मला देवी ने तहरीर दी। इसके बाद भी कोतवाली पुलिस चोरों को सप्ताहभर बाद नहीं पकड़ पाई। इससे ग्रामीणों में रोष दिख रहा है। प्रधानाचार्य का आरोप है कि पुलिस की लाप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.