मथुरा, मार्च 11 -- वसंत पंचमी के दिन से ब्रज में होली के अलग-अलग आयोजन शुरू हो जाते हैं। ये सभी आयोजन अपने आप में अनोखे और विश्व प्रसिद्ध होते हैं। इनमें लड्डू होली, लठामार होली, छड़ी होली और फूलों की होली प्रमुख है। इन सब के बीच ब्रज में एक ऐसा भी होलिका दहन होता है, जो अपने आप में अद्भुत और अविश्वसनीय है। जी हां, फालैन गांव में धधकती होली के बीच से एक पंडा निकलता है। ये परंपरा कई पीढ़ियों से चली आ रही है। हिन्दुस्तान के बोले मथुरा संवाद के दौरान इसी परंपरा पर स्थानीय लोगों ने चर्चा की। ब्रज में होली के तमाम रूप हैं। रूप भी ऐसे जो कहीं न कहीं पौराणिकता समेटे हुए है। लठामार होली जहां राधा-कृष्ण और नंदगांव-बरसाने के प्रेम का प्रतीक है तो दाऊजी का हुरंगा बलदेव महाराज की होली को दिखाता है। इसी तरह विख्यात है फालैन की होली, जो भक्त प्रह्लाद की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.