लखीसराय, फरवरी 11 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। जिले में फाइलेरिया उन्मूलन के तहत सर्वजन दवा सेवन अभियान का मंगलवार को सदर अस्पताल से समारोह पूर्वक विधिवत उद्घाटन किया गया। 10 से 26 फरवरी तक जिले में चलने वाले अभियान का डीएस सह प्रभारी सीएस डॉ राकेश कुमार, जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ एके भारती, डीपीएम सुधांशु नारायण लाल, शालिनी कुमारी एवं अस्पताल प्रबंधक नंदकिशोर भारती सहित अन्यावर स्वास्थ्य पदाधिकारी ने स्वयं दवा का सेवन कर शुभारंभ किया। डीपीएम ने बताया कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा के सेवन के लिए 11 फरवरी को मेगा एमडीए कैंप का आयोजन सभी आगंवाडी केन्द्रों पर किया जाएगा। जिसमें आम लोग के साथ विशेष रूप से जीविका के सभी सदस्य को दवा खिलाया जाएगा। 14 दिन तक घर-घर जाकर छूटे हुए लाभार्थियों को दवा का सेवन करान...