रामनगर, दिसम्बर 9 -- रामनगर। पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ फार्म में घुसकर जान से मारने के प्रयास समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। चन्द्रशेखर निवासी ग्राम लछमपुर बैलपोखरा कालाढूंगी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसका फार्म बलवीर गार्डन छोई में स्थित है। आरोप लगाया कि तीन नवंबर को वाहनों से कुछ लोग जंगल के रास्ते मेरे फार्म हाउस में घुस गए थे। मौके पर उसके खेत मे धान मढाई चल रही थी और बंटाई दार भी खड़ा था। बताया कि आरोपी जान से मारने की नियम से खोज रहे थे। उन्होंने बताया कि पीडि़त के नहीं मिलने पर आरोपी रंगदारी के रुपये नहीं देने पर दोबारा से आकर जान से मारने की बात कर गए हैं। कोतवाल सुशील कुमार ने बताया कि रामनगर निवासी महेश के खिलाफ कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस ...