बलिया, नवम्बर 29 -- बलिया, वरिष्ठ संवाददाता। मतदाता सूची विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का कार्य पूरा करने को लेकर प्रशासन ने पूरी कमर कस ली है। डीएम के साथ ही अन्य सभी अधिकारी लगातार इसकी समीक्षा और निरीक्षण कर रहे हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने शनिवार को तहसील सदर क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता गणना कार्य की प्रगति जानी। इस दौरान बीएलओ की शिकायत पर ऐसे मतदाताताओं के पास भी पहुंचे, जो फार्म जमा करने में हीला-हवाली कर रहे हैं। डीएम सबसे पहले हनुमानगढ़ी बूथ पर पहुंचे। वहां के 12 बूथों और तैनात सात सुपरवाइजरों से एसआईआर फार्म जमा होने और फीडिंग की स्थिति की जानकारी ली। सभी सुपरवाइजरों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बीएलओ से भरे हुए सभी मतदाता गणना प्रपत्र तत्काल तहसील में उपलब्ध कराएं। इसके बाद डीएम न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.