मथुरा, दिसम्बर 1 -- राजीव एकेडमी फॉर फार्मेसी में उत्साह एवं उमंग के बीच 64वांनेशनल फार्मेसी सप्ताह मनाया। इसमें विद्यार्थियों ने मनमोहक सांस्कृतिक प्रस्तुति से सबका दिल जीता, वहीं मैदान में शानदार खेल कौशल से सबकी वाहवाही लूटी। निदेशक प्रो. डॉ. हिमांशु चोपड़ा ने सप्ताह के उद्देश्यों पर प्रकाश डाला एवं विजेताओं को पुरस्कृत किया। नेशनल फार्मेसी सप्ताह में शिक्षकों के दिशा-निर्देशन में प्रशिक्षित विद्यार्थियों ने स्वास्थ्य शिविर का आयोजन भी किया गया। स्वास्थ्य शिविर में छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एक सप्ताह तक चले विविध कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं की सबसे अधिक उत्सुकता खेल गतिविधियों में देखी गयी। छात्र-छात्राओं ने आपसी सद्भाव के बीच वॉलीबॉल, कबड्डी, शतरंज, लम्बीकूद, बैडमिंटन, शॉटपुट, टग ऑफ वॉर, आ...