आगरा, सितम्बर 8 -- पंजाब में आई बाढ़ ने लोगों को बेघर कर दिया है। ठिकाना छिन गया है। लोग बीमार पड़ रहे हैं। उनकी मदद के लिए शहर की संगतें आगे आई हैं। श्री गुरु ग्रंथ साहिब के सामने अरदास के बाद गुरुद्वारा दशमेश दरबार शहीद नगर और आगरा फार्मा एसोसिएशन की संगतों ने मिलकर पंजाब के लिए राहत सामग्री जुटाई है। इसमें दैनिक उपयोग की चीजों के साथ दवाइयां भी हैं। संगतों ने इन्हें सीधे अपने हाथों के जरिए पीड़ितों तक पहुंचाने का बीड़ा उठाया है। इस सेवा में प्रधान हरपाल सिंह, पुनीत कालरा, श्याम भोजवानी, रंजीत सिंह टीटू वीर, मलकीत सिंह, गुरेंदर सिंह ओबेराय, विवेक गुप्ता, राजू शिवानी, महेश अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह, लाड़ी वीर, मंशा सिंह, गगनदीप सिंह का योगदान रहा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.