देवरिया, जुलाई 22 -- देवरिया, निज संवाददाता। पशु चिकित्सा फार्मासिस्ट संघ का द्विवार्षिक चुनाव पशु चिकित्सालय सदर के प्रांगण में हुआ। चुनाव अधिकारी डा. सतीश कुमार के देखरेख में पदाधिकारियों का चयन निर्विरोध हुआ। इसमें धनंजय सिंह को अध्यक्ष एवं राकेश कुमार भारती को महामंत्री चुना गया। रमेशचंद्र मिश्रा को संरक्षक, देवेश मालवीय को उपाध्यक्ष, संयुक्त मंत्री दूधनाथ, संगठन मंत्री दिनेश कुमार कुशवाहा, कोषाध्यक्ष विनोद कुमार शर्मा, आडिटर ऋषिमुनि गुप्ता एवं पंकज कुमार को प्रवक्ता चुना गया। इस दौरान मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. अरविंद कुमार वैश्य, उप मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. ओमप्रकाश प्रजापति व डॉ यूके सिंह तथा पशुधन प्रसार अधिकारी निशाकान्त तिवारी व कृष्णकान्त तिवारी ने चुने गये पदाधिकारियों को बधाई दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...