अररिया, जनवरी 14 -- रानीगंज। एक संवाददाता। कालाबलुवा पैक्स अध्यक्ष की ओर से कालाबलुवा पंचायत के वार्ड संख्या सात में सभी योग्य किसानों को किसान सम्मान निधि योजना का शत प्रतिशत लाभ मिले इसको लेकर फॉर्मर रजिस्ट्रेशन सह केवाईसी केम्प का आयोजन किया जा रहा है। कालाबलुवा पैक्स अध्यक्ष राकेश कुमार राय ने बताया कि यह कैम्प पिछले छह जनवरी से लगाया जा रहा है। अबतक एक हजार से अधिक किसानों का रजिस्ट्रेशन और केवाईसी किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि जो किसान रजिस्ट्रेशन व केवाईसी नहीं करवाएंगे उनको किसान सम्मान निधि योजना का लाभ नहीं मिलेगा। इस मौके पर राजस्व कर्मचारी दीपक सिन्हा, किसान सलाहकार बालकृष्ण पासवान, पूर्व मुखिया मंटु पूर्वे आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...