औरंगाबाद, जनवरी 9 -- दाउदनगर प्रखंड में किसानों की डिजिटल पहचान सुनिश्चित करने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पंचायत स्तर पर आयोजित फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी शिविरों में भारी भीड़ देखने को मिली। शिविरों में कुल 225 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री पंजीकरण किया गया, जबकि लगभग छह सौ किसानों का ई-केवाईसी कार्य पूरा कराया गया। सुबह से ही किसान अपने-अपने दस्तावेज लेकर शिविर स्थलों पर पहुंचते रहे, जिससे पूरे दिन गतिविधि बनी रही। शिविरों का निरीक्षण औरंगाबाद के वरीय उप समाहर्ता रितेश कुमार यादव, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव और बीडीओ मो. जफर इमाम ने किया। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद कर्मियों को कार्य में तेजी लाने और किसानों को किसी तरह की परेशानी न होने देने के निर्देश दिए। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अनिल कुमार ने भी शिविर का जायजा लिया और किसानों ...