औरैया, फरवरी 9 -- औरैया, संवाददाता। जिलाधिकारी इन्द्रमणि त्रिपाठी ने सोमवार को जनपद में संचालित फार्मर रजिस्ट्री योजना की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने ग्राम पंचायत सचिवालय चिमकुनी, जनसेवा केंद्र बघईपुर तथा पंचायत सचिवालय भैंसौल पहुंचकर कार्यों की जानकारी ली और प्रगति संतोषजनक न मिलने पर नाराजगी जताई। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपालों को निर्देश दिए कि सायं तक लक्ष्य के अनुरूप प्रगति न होने पर शिथिलता बरतने वालों के खिलाफ प्रतिकूल प्रविष्टि जारी की जाएगी। उन्होंने जिला पंचायत राज अधिकारी को भी निर्देशित किया कि फार्मर रजिस्ट्री कार्य में पंचायत सचिव, पंचायत सहायक और रोजगार सेवकों द्वारा अपेक्षित सहयोग नहीं किया जा रहा है तथा कई कार्मिक कैंप में प्रतिभाग नहीं कर रहे हैं। ऐसे कार्मिकों के विरुद्ध उच्च अधिक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.