बागेश्वर, जनवरी 16 -- बागेश्वर। राज्य में एग्रीस्टैक योजना के अंतर्गत सभी कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जा रही है। भविष्य में पीएम किसान सम्मान निधि, कृषि सब्सिडी, कृषि ऋण सहित विभिन्न योजनाओं का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री प्रक्रिया पूर्ण होगी। पंजीकरण के लिए आधार कार्ड, खतौनी तथा आधार से लिंक सक्रिय मोबाइल नंबर अनिवार्य होगा। अपर जिलाधिकारी एनएस नबियाल ने सभी कृषकों से अपील की है कि जिनका मोबाइल नंबर अभी आधार से लिंक नहीं है, वे शीघ्र इसे लिंक करवा लें। उन्होंने बताया कि जनवरी व फरवरी माह में विशेष शिविर आयोजित कर पीएम किसान सम्मान निधि प्राप्त करने वाले समस्त कृषकों की फार्मर रजिस्ट्री तैयार की जाएगी, जिसमें कृषक की व्यक्तिगत उपस्थिति अनिवार्य होगी। उन्होंने कृषकों से समय पर पंजीकरण प्रक्रिया पूर्ण क...