चित्रकूट, फरवरी 19 -- चित्रकूट, संवाददाता।फार्मर रजिस्ट्री बनवाने के लिए किसानों को जागरूक करने के उद्देश्य से सीडीओ डीपी पाल ने गुरुवार को विकास भवन परिसर से प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। प्रत्येक ब्लाक क्षेत्र में एक-एक प्रचार वाहन लगाए गए है। आगामी 28 फरवरी तक यह प्रचार वाहन गांव-गांव पहुंचकर किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरुक करेंगे। इसके साथ ही इससे होने वाले लाभ की जानकारी भी दी जाएगी। सीडीओ ने कहा कि जिन किसानों ने अभी अपनी फार्मर रजिस्ट्री नही कराई है, वह जल्द से जल्द करा लें। फार्मर रजिस्ट्री न बनवाने पर प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की अगली किस्त रूक सकती है। इसके अलावा भविष्य में उर्वरक, बीज एवं कृषि यंत्र आदि उन किसानों को दिए जाएंगे, जिनकी फार्मर रजिस्ट्री बनी होगी। फार्मर रजिस्ट्री न बनवाने वाले कि...