मुजफ्फर नगर, फरवरी 6 -- फरवरी माह में पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किश्त जारी होने जा रही है। इस बार पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त उन्हीं किसानों के बैंक खातों में आएगी जिन्होंने फार्मर रजिस्ट्री कराई हुई है। कृषि विभाग में पंजीकृत 2.67 लाख किसानों में से अभी तक 1.58 लाख किसानों के द्वारा फार्मर रजिस्ट्री कराई गई है। शेष करीब 1.08 लाख किसानों के द्वारा अभी तक फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराई गई है। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को इस बार पीएम किसान सम्मान निधि की किश्त नहीं मिल पाएगी। कृषि विभाग में 2 लाख 67 हजार 146 किसान पंजीकृत है। 19 नवम्बर 2025 को 1 लाख 89 हजार 868 किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि का लाभ मिला था। इस किसानों के बैंक खातों में पीएम किसान सम्मान निधि की 21वीं किश्त करीब 37 करोड 97 लाख 36 हजार रुपए पहुंची है। अब ...