बिजनौर, जनवरी 9 -- जिले में अभी तक मात्र 68 प्रतिशत किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है। फार्मर रजिस्ट्री न कराने वाले किसानों को योजनाओं का लाभ नहीं मिलेगा। किसानों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि नहीं मिलेगी। उप कृषि निदेशक डा. घनश्याम वर्मा ने बताया कि शीघ्र से शीघ्र किसान फार्मर रजिस्ट्री कराए। जिले में करीब चार लाख 13 हजार के करीब किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करानी है। फार्मर रजिस्ट्री किसान जन सेवा केन्द्र पर पहुंचकर करानी है। फार्मर रजिस्ट्री कराने वाले किसान को ही किसानों से सम्बंधित योजना का लाभ मिलेगा। जिले में अभी तक करीब 2 लाख 78 हजार किसानों ने फार्मर रजिस्ट्री कराई है जबकि 4 लाख 13 हजार से अधिक किसानों को फार्मर रजिस्ट्री करानी है। कृषि विभाग के अधिकारी किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए जागरुक कर रहे हैं। गांवों में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.