रामपुर, फरवरी 5 -- फार्मर रजिस्ट्री नहीं होने की स्थिति में किसानों को पीएम किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त का भुगतान नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही धान अधिप्राप्ति, उर्वरक वितरण, कृषि एवं सहकारिता विभाग की सभी अनुदान आधारित योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल सकेगा। कृषि विभाग की ओर से ऐसे 31 हजार किसानों से अपील की जा रही है कि वे नजदीकी जनसेवा केंद्र या कृषि कार्यालय में पहुंचकर फार्मर रजिस्ट्री जरूर करा लें, तभी उनको पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त का लाभ मिल पाएगा। उप कृषि निदेशक राम किशन सिंह ने बताया कि वर्तमान में फार्मर रजिस्ट्री के मामले में रामपुर प्रदेश में पहले स्थान पर है। यहां पर 86.37 प्रतिशत किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराई जा चुकी है। बिलासपुर में 542, मिलक में 8127, रामपुर में 2715, शाहबाद में 8756, स्वार में 6422 और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.