गाजीपुर, फरवरी 19 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। किसानों की फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए गुरुवार को शेरपुर पंचायत में कैंप का आयोजन किया गया। एसडीएम मुहम्मदाबाद डा. हर्षिता तिवारी ने किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने और उसके लाभ के बारे में जागरूक किया। कहा कि फार्मर रजिस्ट्री से किसान सीधे सरकारी योजनाओं से जुड़े रहेंगे और प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, केसीसी सहित अन्य कृषि योजनाओं का लाभ ले सकेंगे। रजिस्ट्री न होने पर किसान उत्पादन नहीं बेच पाएंगे और योजनाओं से वंचित रहेंगे। कैंप में केवल पांच किसानों ने ही फार्मर रजिस्ट्री करवाई। एसडीएम ने कहा कि तकनीकी खामियों को राजस्व कर्मियों की मदद से जल्द निस्तारित किया जाएगा। उन्होंने आगे बताया कि शेरपुर में आगामी 20 और 21 फरवरी को शेरपुर कला पुराने पोस्ट ऑफिस, 23 फरवरी को शेरपुर खुर्द के भो...