लखीसराय, फरवरी 17 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में फार्मर रजिस्ट्री को शत-प्रतिशत सफल बनाने के उद्देश्य से सोमवार को मंत्रणा कक्ष में जीविका दीदियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता अपर समाहर्ता नीरज कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने उपस्थित जीविका समूह की महिलाओं को फार्मर रजिस्ट्री के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एडीएम नीरज कुमार ने कहा कि सभी जीविका दीदियां पहले स्वयं अपना फार्मर रजिस्ट्री करवाएं और फिर अपने गांव तथा आसपास के क्षेत्रों में लोगों को जागरूक करें। उन्होंने विशेष रूप से उन महिलाओं पर ध्यान देने को कहा जिनके नाम से जमीन का कागजात या जमाबंदी दर्ज है। ऐसे सभी किसानों का फार्मर रजिस्ट्री बनवाना आवश्यक है, ताकि उन्हें सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.