एटा, फरवरी 14 -- तहसील सभागार में फार्मर रजिस्ट्री अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से एसडीएम जगमोहन गुप्ता की अध्यक्षता में जनसेवा केंद्र संचालकों की बैठक की। बैठक में लगभग 80 जनसेवा केंद्र संचालकों ने भाग लिया। एसडीएम ने कहा कि शासन की मंशा है कि क्षेत्र के प्रत्येक कास्तकार की फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से की जाए, चाहे उसके पास एक बिस्वा या आधा बिस्वा ही भूमि क्यों न हो। एसडीएम ने बताया कि फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों का डाटा व्यवस्थित किया जा रहा है। जनसेवा केंद्र संचालकों से अपेक्षा की कि वह इस अभियान को प्राथमिकता देते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में किसानों को जागरूक करें और रजिस्ट्री प्रक्रिया में पूरा सहयोग प्रदान करें। एसडीएम ने सभी कास्तकारों से अपील की कि वे अपने संबंधित लेखपाल, नजदीकी जनसेवा केंद्र या आयोजित कैंप में जाक...