औरैया, फरवरी 6 -- कुदरकोट, संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री अभियान के दौरान ग्राम पंचायत गनूपुर में तैनात राजस्व लेखपाल के साथ गाली-गलौज का मामला सामने आया है। इस संबंध में लेखपाल की तहरीर पर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ गाली-गलौज, धमकी और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मुकदमा दर्ज किया है। बताया गया कि ग्राम पंचायत गनूपुर में राजस्व लेखपाल अभिषेक कुमार जनसेवा केंद्र संचालक विजय प्रताप के साथ फार्मर रजिस्ट्री का कार्य कर रहे थे। कैंप में पहुंचे किसानों के साथ-साथ बाहर मौजूद किसानों से भी फोन के जरिए आधार नंबर और ओटीपी लेकर पंजीकरण किया जा रहा था। इसी दौरान बाजरहार निवासी सौरभ यादव से जब ओटीपी और अन्य जानकारी मांगी गई तो किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई, जो देखते ही देखते गाली-गलौज में बदल गई। घटना के बाद लेखपाल अभिषेक कुमार ने थाने में लिखित प्रार्...