महाराजगंज, फरवरी 24 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। जिले के किसानों को फार्मर रजिस्ट्री कराने के लिए डीएम अनुनय झा के निर्देश पर प्रशासन लगातार जागरूक कर रहा है। एसडीएम सदर रमेश कुमार क्षेत्र भ्रमण के दौरान मिठौरा ब्लाक के बड़हरामीर गांव में पहुंच गए। किसानों को फार्मर रजिस्ट्री के फायदे बताए। फार्मर रजिस्ट्री के लिए उनसे आवेदन कराया। उन्होंने सूची के अनुसार फार्मर रजिस्ट्री नहीं कराने वाले किसानों को प्रेरित किया। सीएससी के माध्यम से कंचनपुर चौराहे पर किसानों को जानकरी दी गई। उसके बाद रजिस्ट्रेशन करवाया गया। इस दौरान एसडीएम के साथ एडीओ कृषि मिठौरा सतीश कुमार प्रजापति, संतराज यादव, राजस्व निरीक्षक विजय तिवारी, पंचायत सहायक सविता कुमारी, अरुण श्रीपत चौबे, रामबचन, सद्दीक अली, संतशरण, सुरेंद्र यादव, किशोरी, देवेंद्र पाठक आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.