औरंगाबाद, जनवरी 8 -- किसानों की डिजिटल पहचान और सरकारी योजनाओं का लाभ सुनिश्चित करने के लिए प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में फार्मर रजिस्ट्री और ई-केवाईसी के लिए विशेष शिविर आयोजित किए गए। इन शिविरों में किसानों की भागीदारी देखी गई। वरीय उप समाहर्ता रितेश कुमार यादव, सीओ शैलेंद्र कुमार यादव और बीडीओ मो. जफर इमाम ने शिविर का दौरा कर इसकी प्रगति का जायजा लिया। गुरुवार को 201 किसानों का फॉर्मर रजिस्ट्री किया गया और लगभग पांच सौ किसानों की ई-केवाईसी पूरी हुई। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना सहित अन्य योजनाओं के लाभ के लिए फार्मर रजिस्ट्री आईडी बनाना आवश्यक है। इसी उद्देश्य से सरकार द्वारा चलाए जा रहे इस विशेष अभियान में किसानों की आईडी बनाने का कार्य जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...