जहानाबाद, जनवरी 8 -- जिले में 41582 सक्रिय पीएम किसान लाभुक जिलाधिकारी ने फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का किया निरीक्षण जहानाबाद, नगर संवाददाता। जिला पदाधिकारी अनिल कुमार सिन्हा द्वारा काको प्रखंड के नोनही पंचायत मे एवं मोदनगंज के बंधुगंज एवं गंधार पंचायत मे आयोजित एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का निरीक्षण किया गया। बता दे कि एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री के कार्यों में प्रगति एवं मिशन मोड में कैम्प आयोजन से किया जा रहा है, जिसके तहत दिनांक 07 जनवरी को जहानाबाद जिले 21 पंचायतो में कैम्प आयोजन किया गया था। गुरुवार को जहानाबाद जिले सभी 88 पंचायत में एग्री स्टैक परियोजना अन्तर्गत फार्मर रजिस्ट्री कैम्प का आयोजन किया गया है। अब तक कुल 574 किसानों का फार्मर रजिस्ट्री किया गया तथा 2105 किसानों का ई केवाईसी किया...