कौशाम्बी, जनवरी 30 -- मंझनपुर, संवाददाता। फार्मर रजिस्ट्री में कौशाम्बी ने प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर लिया है। 50.10 फीसदी किसानों की रजिस्ट्री अब तक हो चुकी है। अफसरों का पूरा प्रयास है कि वह जल्द ही प्रथम स्थान हासिल करें। इसके लिए डीएम ने भी एड़ीचोटी का जोर लगा रखा था, जिसका परिणाम रहा कि जिला दूसरे स्थान पर पहुंच गया। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का जिले में दो लाख 37 हजार 873 किसान लाभ पा रहे हैं। इन किसानों की फार्मर रजिस्ट्री होनी थी। इसके लिए बाकायदा अभियान चलाया जा रहा था। ऐप के माध्यम से किसानों का रजिस्ट्रेशन कर अन्य योजनाओं का भी लाभ देना था। कई विभागों को इसकी जिम्मेदारी दी गई थी, लेकिन रजिस्ट्री नहीं हो पा रही थी। डीएम मधुसूदन हुल्गी ने प्रगति खराब होने पर अचानक कड़ा रुख अख्तियार कर लिया। ग्राम पंचायत के सचिवों,...