लखीसराय, जनवरी 9 -- लखीसराय, एक प्रतिनिधि। जिले में किसानों के हित में फॉर्मर रजिस्ट्री अभियान को गति देते हुए छह जनवरी से नौ जनवरी तक जिले के सभी प्रखंडों के पंचायत स्तर पर विशेष कैंप का आयोजन किया जा रहा है। इन कैंपों के माध्यम से किसानों की फॉर्मर रजिस्ट्री का कार्य सुचारू रूप से संपादित किया जा रहा है। अभियान में राजस्व विभाग के अंतर्गत संबंधित अंचलों के कर्मी, कृषि विभाग के अधिकारी एवं कृषि समन्वयक संयुक्त रूप से सक्रिय सहभागिता निभा रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा बताया गया कि फॉर्मर रजिस्ट्री किसानों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके माध्यम से किसानों की पहचान एकीकृत डिजिटल प्रणाली में दर्ज की जाती है। इससे किसानों को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं त्वरित रूप से प्राप्त हो सकेगा। फॉर्मर रजि...