कन्नौज, जनवरी 7 -- कन्नौज,संवाददाता। जिले में किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ सुचारु रूप से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से फार्मर रजिस्ट्री का काम अभियान के रूप में संचालित किया जा रहा है। जिले में 2,60,656 किसानों के सापेक्ष अब तक 1,55,510 किसानों की फार्मर रजिस्ट्री पूरी की जा चुकी है, जबकि शेष किसानों के पंजीकरण को लेकर प्रयास किए जा रहे हैं। उप निदेशक कृषि संतोष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि जिले में किसानों की खतौनी को आधार से जोड़ते हुए फार्मर रजिस्ट्री की जा रही है। उन्होंने बताया कि जिन 80 ग्रामों में सर्वाधिक किसान अभी पंजीकरण से वंचित हैं, वहां विशेष कैम्प आयोजित कर फार्मर रजिस्ट्री कराई जा रही है, ताकि कोई भी पात्र किसान सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रह जाए। फार्मर रजिस्ट्री के माध्यम से किसानों को कृषि ऋण सहायता,...