लखीमपुरखीरी, फरवरी 16 -- लखीमपुर, संवाददाता। फार्मर आईडी बनाने में जिला फिसड्डी हो गया है। हालात यह हैं कि प्रदेश में खीरी जिला 74वें नम्बर पर पहुंच गया है। खराब प्रगति होने के कारण अब डीएम ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्रवाई का निर्देश दिया है। वहीं उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने सबसे खराब वाले पांच कर्मचारियों को कारण बताओ नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा है। साथ ही प्रगति में सुधार न होने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है। बताते चलें कि फार्मर आईडी बनाने में खीरी जिला दिसम्बर महीने में प्रदेश में 43वें स्थान पर था। एक जनवरी के बाद इसमें ढीलासाजी हो गई। इससे अब जिला खिसककर 74वें स्थान पर पहुंच गया है। फार्मर आईडी बनाने में लगे जिम्मेदारों की लापरवाही के साथ ही मानीटरिंग करने वाले अधिकारियों पर भी सवाल उठ रहे हैं। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया ...