छपरा, फरवरी 4 -- फोटो- 6 परसा के बड़की सिरसिया में फार्मर आईडी के लिए जुटे किसान परसा,एक संवाददाता। पीएम किसान योजना का लाभ प्राप्त कर रहे लाभुकों में अधिकांश का पीएम किसान का ई केवाईसी वेरीफिकेशन तो हो गया लेकिन किसानों के नाम से जमाबंदी नहीं होने के कारण उनका फार्मर आईडी क्रिएट नहीं हो पा रहा है जिस कारण किसानों में नाराजगी है।हालांकि कृषि विभाग द्वारा गठित करीब 30 टीम प्रत्येक दिन पंचायतों में सुबह से ही कैंप को पहुंच रही है किसान भी जुट रहे हैं लेकिन उनका नाम से जमाबंदी नहीं होने के कारण उनका फार्मर आईडी नहीं बन पा रहा है। किसानों में शिवजी सिंह, अनिल सिंह,कृष्ण सिंह,अमर सिंह,देवेंद्र सिंह,मुन्ना सिंह, अशोक सिंह,विशाल सिंह,सुरेंद्र सिंह सहित कई किसानों ने बताया कि पूर्व में उन्हें पीएम किसान का लाभ अभी तक मिलते रहा है लेकिन किसानों को...