बरेली, मार्च 5 -- बरेली-सितारगंज फोरलेन की अधिग्रहीत परिसंपत्तियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी के दोषी पाए गए पीलीभीत के एक्सईएन और तत्कालीन सहायक अभियंता (एई) को चार्जशीट जारी कर दी गई है। एक्सईएन की चार्जशीट लखनऊ मुख्यालय भेजी गई है। जबकि रिटायर एई की चार्जशीट पीलीभीत भेजी गई है। आरोपों का जवाब आने के बाद मुख्यालय रिपोर्ट भेजी जाएगी। बरेली-सितारगंज फोरलेन में अधिग्रहीत जमीन और परिसंपत्तियों के मूल्यांकन में गड़बड़ी की जांच कमिश्नर ने कराई थी। परिसंपत्तियों के मूल्यांकन का सत्यापन पीडब्ल्यूडी के तत्कालीन एक्सईएन और एई ने किया था। पांच सदस्यीय समिति की जांच में पीलीभीत के तत्कालीन एक्सईएन उदय नारायण और सहायक अभियंता सुरेंद्र कुमार दोषी पाए गए थे। उदय नारायण को मुख्यालय से संबद्ध कर दिया गया था। जबकि सुरेंद्र कुमार रिटायर हो चुके हैं। चीफ इंजीनिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.