अररिया, जनवरी 29 -- अररिया। एक संवाददाता जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में आयोजित 35वां भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग चैंपियनशिप कांसम ट्रॉफी के सेमीफाइनल मुकाबले मैच संख्या-36 में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए इंडस स्पोर्टिंग क्लब बी को 10 विकेट से करारी शिकस्त देकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। पूरे मुकाबले में फारबिसगंज का दबदबा साफ तौर पर देखने को मिला। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंडस बी की टीम फारबिसगंज की घातक गेंदबाजी के सामने पूरी तरह बेबस नजर आई और 22.1 ओवर में मात्र 67 रनों पर सिमट गई। इंडस बी की ओर से अमन राज ने 17 रन और आनंद झा ने 10 रन बनाकर कुछ संघर्ष किया, लेकिन अन्य बल्लेबाज रन बनाने में नाकाम रहे। फारबिसगंज की ओर से आर्यन राज ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 6 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट झटके और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.