अररिया, जनवरी 17 -- अररिया। एक संवाददाता अररिया कॉलेज मैदान पर खेले गए 35वें भागीरथी गंगा जिला क्रिकेट लीग कांसम ट्राफी के मैच संख्या 25 में फारबिसगंज क्रिकेट एकेडमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रशांत क्रिकेट क्लब को 10 विकेट से करारी शिकस्त दी। घातक गेंदबाजी और आक्रामक बल्लेबाजी के दम पर फारबिसगंज ने मुकाबले को पूरी तरह एकतरफा बना दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रशांत क्रिकेट क्लब की टीम फारबिसगंज के गेंदबाजों के आगे टिक नहीं सकी और मात्र 11.1 ओवर में 34 रन पर ऑलआउट हो गई। टीम की ओर से नासिर ही दहाई का आंकड़ा छू सके, जिन्होंने 10 रन बनाए। फारबिसगंज की ओर से प्रेम कुमार ने कहर बरपाते हुए 5 ओवर में 15 रन देकर पांच विकेट झटके। वहीं अभिषेक कुमार ने 6 ओवर में 19 रन देकर 4 विकेट अपने नाम किए। उत्तम कुमार को भी एक सफलता मिली। 35 रनों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.